Type Here to Get Search Results !

Jharkhand Post Matric Scholarship 2025-26 Online Apply

0
Jharkhand Post Matric Scholarship 2025-26 Online Form

Jharkhand Post Matric Scholarship 2025-26 Online Form

आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड, रांची द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025–26 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो छात्र राज्य के अंदर या बाहर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत हैं, वे निर्धारित समयसीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

क्रमांकप्रक्रियात्मक कार्यअंतिम तिथि
1.शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु संस्था का लॉगिन निर्माण आवेदन की अंतिम तिथि31.12.2025
2.छात्रवृत्ति सत्र 2025–26 हेतु छात्र / छात्राओं का आवेदन आवेदन की अंतिम तिथि31.01.2026
3.Institute Nodal Officer (INO) द्वारा आवेदन की जाँच / सत्यापन की अंतिम तिथि28.02.2026
4.District Nodal Officer (DNO) द्वारा आवेदन की अंतिम जाँच / स्वीकृति की अंतिम तिथि31.03.2026

आवेदन प्रक्रिया

  1. आवेदन केवल https://ekalyan.cgg.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
  2. पहली बार आवेदन करने वाले छात्र “Register New” पर क्लिक करें और नया प्रोफाइल बनाएं।
  3. पहले से पंजीकृत छात्र लॉगिन कर अपने डैशबोर्ड से आवेदन भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासबुक आदि अपलोड करें।
  5. आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की जांच अवश्य करें।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड (मोबाइल लिंक्ड)
  • पासपोर्ट फोटो
  • एडमिशन रशीद
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र (6 महीने के अंदर जारी)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं/12वीं/स्नातक/Others)
  • संस्थान द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाणपत्र

📢 महत्वपूर्ण नोट

आवेदन करते समय कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी बैंक पासबुक में Aadhaar से seeded हो (यानी आपका खाता DBT enabled होना अनिवार्य है)। केवल वही आवेदक जिनके खाते Aadhaar से लिंक और DBT सक्षम होंगे, उनकी छात्रवृत्ति/भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। गलत बैंक डिटेल या Aadhaar न लिंक होने पर भुगतान रद्द/अथवा वापस हो सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

Note: छात्र/छात्राएं नियमित रूप से https://ekalyan.cgg.gov.in पोर्टल पर विजिट करते रहें क्योंकि समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।

📢 महत्वपूर्ण सूचना: जैसे ही छात्रवृत्ति की राशि जारी होगी या कोई नया अपडेट आएगा, लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। इसलिए नियमित रूप से साइट विजिट करते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: झारखंड पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025–26 के लिए आवेदन कब से कब तक होगा?
उत्तर: आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगा।

प्रश्न: आवेदन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर: आवेदन केवल https://ekalyan.cgg.gov.in पोर्टल पर ही किया जाएगा।

प्रश्न: कौन से छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र जो झारखंड राज्य के निवासी हैं।

प्रश्न: क्या पुराने छात्रों को फिर से आवेदन करना होगा?
उत्तर: हाँ, हर सत्र में छात्रों को नया आवेदन करना आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments